फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से हसनापुर प्राथमिक विद्यालय बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय हसनापुर द्वितीय पिछले 10 दिन से बंद चल रहा है। इसकी वजह से नौनिहाल रोजाना आते है वह मायूस होकर वापस लौट जाते है। बुधवार को जब ग्रामीण भड़क गए तो उन्होंने अफसरो से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

उसके बाद खंड शिक्षाधिकारी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमे यह बंद मिला। इस पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है।
प्राथमिक विद्यालय हसनापुर अचानक बंद चल रहा है। बुधवार को सुबह स्कूल आए नौनिहालों ने बताया पिछले सोमवार को स्कूल खुला था। उसके बाद स्कूल बंद चल रहा है। यहां पर गुरुजी आ ही नहीं रहे है। जबकि आस पड़ोस के विद्यालय बराबर खुले रहे है। वहां पर नौनिहाल पढ़ रहे है।
जब लगातार स्कूल बंद रहा तो बुधवार को बच्चों के अभिभावक स्कूल आए उसके बाद अफसरो से इसकी शिकायत दर्ज कराई। कुछ अभिभावक वहां पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद बीईओ शैलेंद्र शुक्ला स्कूल परिसर पहुंचे तो वह बंद मिला। बीईओ का कहना है शिकायत सही मिली थी। स्कूल बंद मिलने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें