फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विलय की वजह से स्कूल बंद, अभिभावकों ने किया विरोध

Fri, 11 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। अभिभावक ने विलय के कारण शाहिनपुर खेरिया विद्यालय बंद होने पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को विद्यालय में जुटे ग्रामीणों ने समायोजित हुए स्कूल में अपने बच्चों को न भेजने की बात कही। अभिभावकों ने तय किया कि अगर स्कूल पुन: बहाल नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय शाहिनपुर खेरिया में अभिभावकों के साथ मौजूद प्रधान संदीप यादव ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे इन विद्यालयों में अपना भविष्य संवारते थे। सरकार ने कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को बंद करने का फैसला किया है, यह लोक कल्याण के खिलाफ है। शाहिनपुर खेरिया में बने विद्यालय में वर्तमान सत्र में कुल 65 बच्चे पंजीकृत थे।
विद्यालय को तीन किमी दूर कंडी चांदपुर में भेजा गया है। नए विद्यालय में अभी तक कोई भी बच्चा पढ़ने नहीं जा रहा है, जिससे शिक्षा की हानि हो रही है। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने तय किया कि स्कूल को पुन: बहाल करने के लिए अगर जरूरत पड़ेगी तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमकार नाथ, गणेश वर्मा, रामसागर, धर्मेंद्र वर्मा, अमरेंद्र वर्मा, जयंत यादव, देशराज, धर्मेंद्र, लल्लूराम, आलोक आजाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बोले अभिभावक
रेनू देवी ने कहा कि हमारा विद्यालय शाहिनपुर खेरिया ही रहेगा। हमारे घर में पांच बच्चे हैं। इतनी दूर भेजने में असमर्थ हैं। अगर शाहिनपुर खेरिया में स्कूल चलता है तभी बच्चों को भेज पाएंगे। जगदेई का कहना है कि बच्चों को कुछ हो जाएगा तो हम क्या करेंगे। स्कूल दूर हो जाएगा तो सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। स्कूल बंद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें