फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लहरपुर की पिपरिया झील में स्कूली बच्चों ने देखी लालसर चिड़िया

Mon, 02 Feb 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लहरपुर/रेउसा। विश्व वेटलैंड दिवस पर लहरपुर रेंजर अभिषेक सिंह ने स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों को पिपरिया झील का टूर कराया। इस दौरान बच्चों व अन्य ने लालसर चिड़िया देखी। इस मौके पर पक्षियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। वहीं, प्राथमिक विद्यालय उमरिया कला में एक गोष्ठी हुई। यहां रेंजर अभिषेक सिंह ने वेटलैंड का महत्व समझाया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें कक्षा चार के छात्र आनंद कुमार प्रथम, कक्षा दो की छात्रा आरुषि दि्वतीय और कक्षा पांच की छात्रा काव्या तृतीय रहीं।
विज्ञापन


वहीं, रेउसा में डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह ने सालपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अज्जेपुर झील का टूर कराया। उन्होंने वेंटलैंड डे का महत्व समझाया। इस दौरान रेंजर कमल अहमद सिद्दीकी, प्रद्युम्न,सुशील,अनिरुद्ध,हिमांशू व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें