फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों के बीच आया सावन झूम के

Mon, 10 Jul 2017 10:42 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर में बारिश से बचने के लिए रेन कोट पहनकर निकलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन की रिमझिम फुहारों ने लोगों का तन-मन भिगो दिया। सोमवार को दिनभर रिमझिम बरसात होती रही। मौसम की मेहरबानी के साथ तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों ने ठंडी हवा महसूस कीं। आसमान दिनभर बादलों की चादर से ढंका रहा, इसके कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके।
विज्ञापन


बरसती रिमझिम फुहारों ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जगह-जगह कीचड़ व जल भराव से आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ी। सोमवार से सावन की शुरुआत हो गई। सुबह से ही काली घटाएं रिमझिम फुहारें बरसाने लगीं।

दिन भर रिमझिम फुहारों के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। इससे मौसम में नमी आ गई। रविवार के मुकाबले पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं 6 किमी की रफ्तार से हवा चलने के कारण मौसम और भी सुहाना हो गया। हालांकि बारिश के कारण सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों, कामगारों और स्कूली बच्चों को जरूर परेशानी उठानी पड़ी। काली घटाएं घिरने से हाईवे पर दिन में वाहनों की हेड लाइटें जलती दिखीं।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक लगातार होने वाली रिमझिम बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि शहर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई, सबसे ज्यादा दिक्कतें पैदल राहगीरों को उठानी पड़ी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटों तक जिले के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें