फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस न हुईं तो होगा सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों का विरोध भी मुखर होने लगा है। कई संगठन बढ़ी कीमतें वापस लेने की आवाज उठा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम संतोष राय को सौंपा। इसमें पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस नहीं लेने पर अहिंसात्मक सत्याग्रह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू ने ज्ञापन में कहा है कि दुनिया में भारत पहला ऐसा देश है जो डीजल-पेट्रोल पर जनता से सबसे अधिक 79 प्रतिशत टैक्स वसूल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के मूल्य में भारी गिरावट आई है। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से किसानों समेत आम लोगों की कमर टूट गई है। इस सरकार ने इतिहास में पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक कर दी है।
इसके अलावा बेरोजगारी बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था भी चौपट हो रही है। भाकियू ने डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की है। मूल्य वृद्धि वापस नहीं लिए जाने पर अहिंसात्मक सत्याग्रह करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष बालगोविंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कसमंडा रामदास, शक्ति सिंह, राम खेलावन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें