फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छंटनी के विरोध में शुरू किया सत्याग्रह

Fri, 16 May 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। छंटनी के विरोध में बिजली संविदा कर्मचारियों ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है। शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों ने विद्युत उपकेंद्रों पर प्रदर्शन किया। इसके जरिये फैसले को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि 2017 से ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों पर 20 कर्मचारी व शहरी विद्युत उपकेंद्रों पर 36 कर्मचारियों को तैनात करने का आदेश हुआ था लेकिन अब इसमें कटौती कर दी गई है।
इस वजह से बड़े पैमाने पर बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं। संगठन की तरफ से 15 मई को लखनऊ के शक्ति भवन पर विशाल सत्याग्रह किया गया। इसके बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसके विरोध में सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है। जब तक फैसला वापस नहीं होगा, प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें