फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में पुजारी की मौत

Fri, 16 May 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। एक पुजारी की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बिसवां के कलाअकबरपुर निवासी शिव भगवान उर्फ शुक्ला बाबा (80) कोतवाली देहात के आनंदी देवी आश्रम के पुजारी थे। लोगों की मानें तो वह बीते चार दिनों से खैराबाद में मिठाई गली से डाकघर जाने वाले मार्ग पर स्थित माईबाबा संगत पर दिनभर रुकते थे।
विज्ञापन

यह संगत कमालसरांय संगत की शाखा बताई जाती है। शाम होते ही शुक्ला बाबा कमालसरांय चले जाते थे। इसी मार्ग पर आठ से दस दुकानें भी बनी हुई हैं। संगत के महंत बजरंग मुनि व दुकानदारों से किराया बढ़ाने को लेकर विवाद चल रहा है।
दुकानदारों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। बजरंग मुनि का आरोप है कि बृहस्पतिवार को दुकानदारों ने माईबाबा संगत में घुसकर पुजारी को पीटा, बाबा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें कुछ लोग एक दुकानदार को पीटते दिख रहे हैं। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार आनंदी आश्रम पर किया गया है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें