फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाने लगी सरयू, ठप हो सकता बचाव कार्य

विज्ञापन
सीतापुर के रामपुर मथुरा के बगस्ती में निर्माणाधीन तटबंध। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अगर पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आशंका है कि एक सप्ताह में बचाव कार्य ठप हो सकता है। लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए 45 करोड़ की लागत से काम हो रहा है। काम सुस्त गति से होने के कारण अब बारिश में इसके अधर में लटकने की आशंका है।
विज्ञापन

चहलारी घाट-गनेशपुर तटबंध पर बाढ़ बचाव कार्य 15 मई से शुरू हुआ था। लगभग डेढ़ माह बाद भी 700 मीटर लंबाई वाला यह कार्य अभी तक महज 35 से 40 फीसदी ही पूरा हो सका है। जबकि पिछले चार-पांच दिनों में सरयू नदी में करीब आठ फिट पानी बढ़ चुका है। जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है।
एई विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि यदि सात दिनों तक मौसम ने साथ दिया और जलस्तर में अधिक वृद्धि नहीं हुई तो कार्य सुरक्षित स्थिति में पहुंच जाएगा। पर प्रोजेक्टेड कार्य पूरा करने के लिए कम से कम डेढ़ से दो माह का समय और चाहिए।
विज्ञापन

नदी की धारा की दिशा मोड़ने के लिए चार ठोकर का निर्माण, 600 मीटर की लंबाई में तटबंध के किनारे स्लोब में पत्थर लगना तथा पत्थर के बेस के लिए मिट्टी भरी बोरी लगाने का कार्य होना है। इसके अलावा बचाव कार्य चल सके, इसलिए जियो बैग का भी प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य काफी विलंब से शुरू किया गया है, इसलिए बाढ़ के खतरे से अभी इंकार नहीं किया जा सकता है।
लापरवाही पर भड़के तहसीलदार, ठेकेदार को लगाई फटकार
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां तहसीलदार राजकुमार गुप्ता ने सोमवार को सरयू व शारदा के तटीय इलाके का निरीक्षण किया। कटान से बेघर ग्रामीणों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। कई गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को अलर्ट रहने की हिदायत दी। नदी के किनारे वाले मकानों की सूची बनाने के लिए लेखपाल से सर्वे करने को कहा। मल्लापुर-काशीपुर में चल रहे बांध निर्माण कार्य की धीमी गति देख तहसीलदार का पारा चढ़ गया। ठेकेदार को तत्काल तलब कर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सोमवार को अमर उजाला ने ‘उफनाई सरयू में समाए तीन आशियाने’ शीर्षक से गांजर के हालातों पर एक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए बिसवां तहसीलदार राजकुमार गुप्ता ने सोमवार को सरयू के तट पर बसे फौजदारपुरवा, समयदीनपुरवा, रामलालपुरवा, संबारीपुरवा, दुर्गापुरवा, चहलारी घाट, त्यागी महराज आश्रम, जटपुरवा, मल्लापुर, काशीपुर आदि गांवों का दौरा करते हुए हालातों का जायजा लिया। नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी करते हुए तहसीलदार ने लेखपालों व प्रधानों को लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
सरयू में समाए आशियानों का मुआवजा तत्काल प्रभावितों को दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने काशीपुर-मल्लापुर में चल रहे बांध निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहां बेहद धीमी गति से काम होता देख नाराज तहसीलदार ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। समय रहते बांध निर्माण को लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। चहलारी से गनेशपुर बांध पर बारिश से बने खतरनाक रेनकट को दुरुस्त कराने के लिए तहसीलदार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें