फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में पड़ा मिला पूर्व प्रधान का शव

Sat, 11 Oct 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर के कोठिला गांव निवासी एक पूर्व प्रधान का शव शुक्रवार को गांव से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा पाया गया। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



कोठिला गांव निवासी किसान संतोष कुमार वर्मा (56) पूर्व प्रधान रह चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पिता भी प्रधान थे। संतोष बृहस्पतिवार रात बाइक से खेत की रखवाली के लिए निकले थे। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने पड़ोसियों की मदद से संतोष की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार भोर करीब तीन बजे उनकी बाइक व शर्ट गांव से 250 मीटर दूर स्थित पुलिया के पास मिली। वहां से लगभग 500 मीटर और आगे सोहरवा गांव से पहले रास्ते के किनारे धान के खेत में संतोष का शव पड़ा मिला।


जिस खेत में शव मिला था, उसमें लगभग आधा फीट पानी भरा था। ग्रामीणों ने उनको निकालकर बिसवां सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिता की इकलौती संतान थे
मृतक अपने पिता की इकलौती संतान थे। ग्रामीणों की मानें तो पिता की मौत के बाद संतोष 1995 में प्रधानी का चुनाव लड़े और सहानुभूति में चुनाव जीते थे। दोबारा वह चुनाव लड़े तो हार गए। इसके बाद से उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। उनके 60 बीघा खेती है। परिवार में पत्नी के अलावा उनकी चार पुत्रियां तथा दो पुत्र हैं। इनमें से एक पुत्री का विवाह हो चुका है। वहीं पुत्र मुंबई में काम करता है। परिजनों का कहना है कि वे काफी समय से बीमार भी थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें