फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में शहीदों के परिवारों को पुलिस कर्मी देंगे एक दिन का वेतन

Sun, 05 Jun 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
मथुरा में चार दिन पूर्व हुई घटना में शहीद पुलिस कर्मियों के गम में रविवार को रेउसा पुलिस ने न सिर्फ दो मिनट का मौन धारण कर दुख प्रकट किया, बल्कि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देने का भी एलान किया है। मथुरा में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को लेकर एसओ रेउसा डीके सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने थाने में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही एसओ समेत थाने के अन्य सभी करीब 35 पुलिस कर्मियों ने अपनी स्वेच्छा से एक दिन का वेतन पीड़ित परिवारों की मदद के लिए देने की बात कही है। एसओ ने बताया कि शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारीजनों के खातों में यह धन ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें