फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नर्स-फार्मासिस्ट का वेतन काटा, रेडियोलॉजिस्ट को हटाने का निर्देश

विज्ञापन
सीएचसी तंबौर का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : सीएचसी तंबौर का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने शुक्रवार को सीएचसी तंबौर का औचक निरीक्षण किया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार की तैनाती के बावजूद सीएचसी में संबंधित किसी भी प्रकार की मशीन या उपकरण उपलब्ध नहीं थे। इस पर सीएमओ को इनके स्थानांतरण के निर्देश दिए। प्रसव सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी स्टाफ नर्सों को लेबर रूम का प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पीएमसी वार्ड का निरीक्षण किया, जहां रोगियों के लिए निर्धारित आहार व्यवस्था का मेन्यू दीवार पर प्रदर्शित न पाए जाने पर स्पष्ट रूप से प्रिंट कराकर वार्ड की दीवार पर चस्पा कराने की हिदायत दी। फैमिली प्लानिंग काउंसलर को निर्देशित किया कि प्रसव बाद पात्र दंपतियों को नियमानुसार नसबंदी के लिए काउंसिलिंग प्रदान की जाए। स्टोर रूम के निरीक्षण में औषधियों का समुचित रखरखाव न होना, नियर बाई एक्सपायरी दवाओं को अलग न रखा जाना व स्टॉक में गंभीर शिथिलता मिली। इस पर मुख्य फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार सोलंकी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने लैब के बाहर उपलब्ध सभी जांचों की सूची प्रदर्शित न मिलने पर अपडेट सूची लैब के बाहर स्पष्ट रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए। किसी भी रोगी को अनावश्यक रूप से रेफर न करने को कहा। आशा कार्यकर्ताओं व सीएचओ के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग व समीक्षा करने की हिदायत दी। वार्डवार रूम में पाई गई अनियमितताओं के कारण स्टाफ नर्स श्वेता गुप्ता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए 15 दिनों का वेतन काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें