फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोका

Sat, 29 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों का डाटा फीड करने में बीईओ लापरवाही बरत रहे है। इससे डाटा को ऑनलाइन करने में दिक्कत हो रही है। अब तक केवल छह विकासखंड के नौनिहालों का ही डाटा भरा गया है। इस पर बीएसए ने 13 बीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


शासन ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों का डाटा ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है। स्कूल की मैपिंग (अक्षांतर व देशांतर) की लोकेशन भी इंगित करने को कहा है। इसको लेकर कई माह से कवायद चल रही है। बीईओ व प्रत्येक ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

इसके बावजूद खंड शिक्षाधिकारी इसको करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे है। बीईओ की लापरवाही से नौनिहालों का डाटा ऑनलाइन करने में दुश्वारियां हो रही है। अभी तक केवल एलिया, मिश्रिख, मछरेहटा, बेहटा, हरगांव व लहरपुर के बीईओ ने काम पूर्ण कर लिया है।
विज्ञापन


पिसावां, सिधौली, नगर क्षेत्र (मिश्रिख, बिसवां, खैराबाद), सकरन व महोली की प्रगति शून्य है। यहां पर फीडिंग का काम शुरू तक नहीं हो सका है। इस पर बीएसए ने 13 बीईओ (महोली, पिसावां, गोंदलामऊ, सिधौली, कसमंडा, खैराबाद, बिसवां, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा, पहला, परसेंडी, सकरन, रेउसा) व कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोक दिया है। 30 अप्रैल तक हर हाल में डाटा पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें