फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नौ बीघा फसल राख

Sat, 29 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को अलग-अलग चार स्थानों पर आग लगने से दो ट्रैक्टर, थ्रेशर और नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कब्रिस्तान में लगे कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए। हादसे में करीब 12 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार रेउसा थाना इलाके बढईडीह गांव निवासी मलखे यादव पुत्र स्वामी दयाल यादव के घर के बाहरी छप्पर में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर के लोग जब तक आग बुझाने की कोशिश करते उससे पहले ही आग अन्य छप्परों में फैल गई।

छप्पर के नीचे खड़ा ट्रैक्टर, साइकिल, चारा मशीन सहित लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि चार लाख का नुकसान हो गया। कमलापुर थाना क्षेत्र के कोकनामऊ गांव निवासी लालबहादुर के गेहूं के खेत में शनिवार दोपहर आग लग गई।
विज्ञापन


जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते आग बेकाबू हो गई। चार बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं, लहरपुर खानपुर गांव के कब्रिस्तान की झाड़ियों में शनिवार सुबह आग लगने से भारी संख्या में पेड़-पौधों जलकर राख हो गए।

ग्रामीणों ने दमकल टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। सभी घटनाओं की सूचना संबंधित तहसील प्रशासन को दी गई है। शहर कोतवाली इलाके के गंगापुर कालिका बक्स में शनिवार को संतराम यादव के खेत में गेहूं की मड़ाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर व थ्रेशर, पांच बीघा की गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें