फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण से नैमिष के संत आनंदित

Tue, 25 Nov 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण से नैमिष के संत भी आनंदित हैं। इस ऐतिहासिक कार्य को साधु-संत भारतीय सभ्यता व सनातन के पुनर्जागरण के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11:50 बजे अभिजित मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बटन दबाते ही धर्म ध्वजा धीरे-धीरे राम मंदिर के शिखर की ओर बढ़ने लगी। आरएसएस प्रमुख माेहन भागवत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत साधु-संतों और श्रद्धालुओं की निगाहें टकटकी लगाए ऊपर चढ़ते ध्वज को निहारती रहीं। ध्वज राम मंदिर के शीर्ष पर पहुंचकर विराजमान हो गया। इस ऐतिहासिक लम्हे को लाइव देख रहे नैमिष के संत उत्साहित, उल्लासित और आनंदित नजर आए। नैमिष के संत-महंतों ने इस ऐतिहासिक कार्य को सनातन व भारतीय सभ्यता को शीर्ष पर पहुंचाने वाला बताया। संत-महंतों का मानना है कि राम मंदिर में रामलला विराजमान के बाद धर्म ध्वजा फहराए जाने के इन अविस्मरणीय पलों को निहारकर जीवन धन्य हो गया है।


जीवन धन्य हो गया
प्रधानमंत्री ने जैसे ही ध्वजारोहण किया, मन प्रफुल्लित और उल्लासित हो गया। प्रसन्नता इतनी जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। प्रभु श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजा दर्शन कर जीवन अब धन्य हो गया।
विज्ञापन


-बजरंग दास, बड़े महंत हनुमानगढ़ी



कारसेवकों के बलिदान का प्रतीक
यह उन सभी कारसेवकों के बलिदानों का ही प्रतिफल है, जिसका लाभ संपूर्ण सनातन समाज को प्राप्त होगा। इस अवसर को देखने के लिए कई राम भक्त अधूरे मन से इस संसार से चले गए। आज राम मंदिर पर सनातन धर्म ध्वजा को फहरता देख उनकी आत्मा को पूर्ण शांति मिलेगी।

-अनिल शास्त्री, व्यास पीठाधीश्वर



भगवान राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा का दर्शन कर मन आनंदित हो गया है। ऐसी अनूठी अनुभूति हुई जैसे हम सभी सतयुग मे पहुंच गए हैं।

-गोपाल शास्त्री, कालीपीठाधीश्वर



भारत माता का मस्तक हुआ ऊंचा
संपूर्ण सनातन के लिए अत्यंत आनंद का दिन है, अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराजमान के बाद शिखर पर ध्वजारोहण सनातन का जयघोष है। सनातन की यश कीर्ति शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत माता का मस्तक ऊंचा हो गया है।

- ब्रह्म ऋषि स्वामी विमलानंद सरस्वती, अध्यात्म साधना पीठ नैमिषारण्य


धर्म ध्वजा फहरता देखना सौभाग्य
यह ऐतिहासिक पल है। हम सभी के लिए बड़े हर्ष का दिन है। इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार। राम मंदिर के शीर्ष पर लहराती धर्म ध्वजा को देखना अपने आप में सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन


-राजनारायण पांडेय, महंत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें