लहरपुर। स्थानीय इमामबाड़ा मैदान में चल रहे लहरपुर प्रीमियर लीग सीजन-5 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने मुकाबले का शुभारंभ किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साहिबे एकादश की टीम विजयी रही।
साहिबे एकादश और कुरेसी एकादश के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर कुरेसी एकादश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफताब आलम और उजैर की शानदार गेंदबाजी के सामने साहिबे एकादश के बल्लेबाज टिक नहीं सके। टीम निर्धारित आठ ओवर में मात्र 66 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरेसी एकदश की टीाम ने 5.5 ओवर में 67 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस दौरान किसान नेता अजीत वर्मा, सलमान सिद्दीकी, फरहान, रवि शाक्य, मोनू, शाजेब मिर्जा, चांद पहलवान, शुएब खान, मेराज, मोहम्मद अलीम, अनस सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।