फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों के साथ सावन का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सावन का स्वागत रिमझिम फुहारों ने किया। पहले दिन ही सुबह हुई बारिश ने लोगों का तन-मन भिगो दिया। मौसम की मेहरबानी के साथ तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। फसलों के लिए फायदेमंद बारिश से किसान भी खुश हैं। आसमान में दिनभर बादलों ने डेरा जमाए रखा। हालांकि दोपहर में आसमान साफ हो गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन अगले ही पहर मौसम ने फिर करवट ली और बारिश होने लगी। रिमझिम फुहारों का ये सिलसिला रुक-रुककर देर रात तक चलता रहा। अधिकतम पारा लुढ़ककर 31 डिग्री पर पहुंच गया। अगले दो-तीन दिन तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।
सोमवार से सावन की शुरुआत हो गई। सुबह से ही काली घटा छा गई और रिमझिम फुहारें बरसाने लगीं। इससे मौसम में नमी आ गई। रविवार के मुकाबले पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण मौसम और भी सुहाना हो गया। हालांकि बारिश के कारण सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों व कामगारों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर में बारिश थमने से कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए।
विज्ञापन

तब लगा कि उमस बढ़ जाएगी। लेकिन सायं करीब चार बजे मौसम का मिजाज अचानक फिर बदल गया। बादल छाने के साथ बारिश भी होने लगी। काली घटाएं घिरने से हाईवे पर दिन में वाहनों की हेडलाइटें जलती दिखीं। देर शाम तक रुक-रुककर होने वाली रिमझिम बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। धान, मक्का व गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद होने से किसान भी खुश नजर आए।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटों तक जिले के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें