फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आरटीओ को दुरुस्त मिलीं स्कूल बसों की सुविधाएं

Thu, 09 Apr 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक अप्रैल से चलाए जा रहे स्कूली वाहनों के विशेष अभियान के तहत लखनऊ के आरटीओ संजय कुमार तिवारी व सीतापुर के एआरटीओ (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को जीडी गोयनका व स्टडीवेल पब्लिक स्कूल के वाहनों की जांच की। इस दौरान फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण में बसों में सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अनफिट या नियमों के विपरीत वाहन सड़कों पर संचालित नहीं होने चाहिए। आरटीओ ने कहा कि जिन राजकीय प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों में कोई वाहन नहीं है, उनका डाटा पोर्टल पर फीड करने का कार्य खंड शिक्षा अधिकारियों से कराया जाएगा। संबंधित प्रधानाध्यापकों द्वारा UPIVSMP.COM पोर्टल पर आंकड़े दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन वाहनों की स्थिति खराब हो चुकी है या जो तकनीकी रूप से अनुपयोगी हैं, उनका पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि निगरानी पोर्टल पर दर्ज स्कूली वाहनों का डाटा लगातार अपडेट किया जा रहा है। जनपद के 200 स्कूलों के 701 वाहनों में से 602 वाहनों का डाटा फीड किया जा चुका है। 15 अप्रैल तक जनपद के सभी स्कूल वाहनों का पूर्ण विवरण पोर्टल पर दर्ज करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें