सिधौली। जुधौंरा गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हुए। एक पक्ष से सुशील (30), लालू (60), गंगाराम (50), गुड्डी (45), रोशनी (16), सुधा (13) और कुलदीप (23) घायल हुए।
दूसरे पक्ष से गुड्डू (32), विमलेश (28) और सरोज (21) घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी बलवंत शाही ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।