फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को बांटा खराब नाश्ता, हंगामा

Sun, 12 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बच्चे बीमार
विज्ञापन
रेउसा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को रविवार की सुबह फफूंदी लगी ब्रेड बांटी गई। जिस पर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद नाश्ता बांटने वाली एनजीओ व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मरीजों व तीमारदारों की खुशामद करते नजर आए। 
विज्ञापन


कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृता सेवा संस्थान हरदोई को मरीजों को भोजन व नाश्ता देने की जिम्मेदारी है। रविवार सुबह एनजीओ के कर्मचारियों ने मरीजों को जो दूध व ब्रेड दी तो उस ब्रेड पर फफूंदी लगी थी। यह देख तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि इससे तो मरीजों की तबीयत और खराब हो जाएगी। हंगामा देख एनजीओ के कर्मचारी मरीजों से मामले को दबाने को कहने लगे।

अस्पताल में भर्ती भरथा निवासी देवेंद्र की पत्नी गीता देवी, सिड़किड़ा निवासी राममोहन की पत्नी सुमिता देवी, सेवता निवासी नीरज की पत्नी निशा देवी, कोलिया छड़िया निवासी सरफुद्दीन की पत्नी कुलसूम, सुंदर की पत्नी सुंदरी देवी, शमशेरी पुरवा निवासी वाइस की पत्नी सलमा, नगीना पुरवा निवासी जोगेंद्र की पत्नी सुलोचना, जैतहिया निवासी गंगादेवी आदि मरीजों व उनके तीमारदारों ने बताया कि खराब नाश्ते का विरोध करने पर पहले तो कर्मचारियों ने धमकी दी। बाद में आक्रोश देख खुशामद करने लगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने मरीजों से आननफानन में ब्रेड लेकर उसे नष्ट कर दिया। जिसके बाद मरीजों को दोबारा नाश्ता भी नहीं दिया गया। इस बाबत कस्बा अस्पताल के डॉक्टर ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें