फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-स्कूटी में भिड़ंत, मासूम समेत पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र में बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रामपुर कला इलाके के ग्राम तोड़कपुर निवासी अनुपम वर्मा (22) पुत्र लल्ला अपने मित्र प्रभात (20) पुत्र नंद किशोर निवासी सिकंदराबाद के साथ बिसवां जा रहे थे। तभी बिसवां महमूदाबाद रोड पर भिटौराकला के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार के अलावा स्कूटी पर सवार गुरविंदर सिंह (30) पुत्र प्रकट सिंह व उनकी पत्नी जसप्रीत (22) व चार वर्षीय पुत्र एकमप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें