सिधौली (सीतापुर)। ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से डीसीएम ने टक्कर दी। जिससे चालक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।
कोतवाली इलाके के मनवां तिराहे के पास हाईवे पर लखनऊ की तरफ एक आम ले जा रहे डीसीएम ने ईंट लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाईं में चली गई।
हादसे में बिसवां के शंकरपुर निवासी ट्रैक्टर चालक अजय कुमार (34) उछलकर पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पिता रामकिशोर वर्मा (55) गंभीर घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि डीसीएम वाहन को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव को पीएम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।