फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सराफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी 
विज्ञापन
सीतापुर। सराफा व्यापारी से 23 अगस्त की शाम हुई लूट की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। एसओजी और रामपुरकलां पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल सात शातिर अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय अपराधियों को बगराभारी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जेवर, सामान, असलहे और घटना में इस्तेमाल दो बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहीरपुर कुर्सी रोड थाना गुडंबा, लखनऊ निवासी मनीष रावत, अतरौली, कुर्सी रोड, गुडंबा निवासी अनूप, हरईपुर थाना बेहटा मुजावर, उन्नाव निवासी नन्दू कनौजिया उर्फ शत्रुहन, राजस्थान के जिला धौलपुर, थाना कंचनपुर गांव धौसपुर निवासी दिलशाद, आदिलनगर, कल्याणपुर, लखनऊ निवासी विशाल तिवारी, महमूदाबाद निवासी पंकज और पप्पू के रूप में हुई है। इनमें कुछ आरोपी लखनऊ, उन्नाव, राजस्थान, बस्ती और सीतापुर के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सराफा व्यापारी रमेश निगम की पहले रेकी की थी। उन्हें जानकारी थी कि दुकान बंद करने के बाद व्यापारी जाननगर के रास्ते बाबूपुरवा स्थित घर जाते हैं। योजना के तहत 23 अगस्त की शाम दो बाइकों से पहुंचे आरोपियों ने व्यापारी के सिर पर डंडे से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ जोड़ी पायल, 163 बिछिया, 17 अंगूठियां, ताबीज, लॉकेट, कड़े, बाला और पायल लॉक समेत अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा दो तमंचे, चार कारतूस, दो लकड़ी के डंडे और घटना में इस्तेमाल बाइकें भी मिली हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें