फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोडवेज के चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन

Wed, 04 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के नियमित संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। लगातार बसों का संचालन करने वाले चालक और परिचालकों को विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए निगम ने विशेष प्रोत्साहन राशि योजना लागू की है। जिसके तहत निर्धारित मानकों के अनुसार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एआरएम आदित्य सिंह के अनुसार 6 से 17 नवंबर तक बसों का नियमित संचालन करने वाले चालक और परिचालक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। छह नवंबर को धनतेरस के साथ त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके बाद दीपावली, भाई दूज और 15 नवंबर को छठ पूजा के बाद तक यात्रियों की लगातार आवाजाही रहेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही नियमित संचालन पर जोर दिया जाएगा।
प्रोत्साहन राशि योजना के तहत दो तरह की व्यवस्था की गई है। पहली व्यवस्था में 6 से 17 नवंबर तक कुल 12 दिनों में प्रतिदिन निर्धारित 300 किलोमीटर बस का संचालन करने वाले चालक और परिचालक को 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि कुल 4800 रुपये मिलेंगे। वहीं यदि कोई कर्मचारी 11 दिन तक निर्धारित मानक के अनुसार ड्यूटी करता है तो उसे 4400 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर कोई चालक निर्धारित मानक 300 किलोमीटर से अधिक बस का संचालन करेंगे। तो उनको प्रोत्साहन राशि के साथ ही 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें