फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डूबने से हुई थी पिंटू की मौत, आरोपियों से पूछताछ जारी

Wed, 04 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सदरपुर के फत्तेपुरवा गांव निवासी पिंटू भार्गव (20) की मौत डूबने से हुई थी। यह हादसा शव मिलने के करीब 48 घंटे पहले होने का अंदेशा भी जताया गया है। इसके बाद पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय करेगी। फिलहाल हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी पिंटू मजदूरी करते थे। 30 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे। सोमवार सुबह पिंटू का शव तालाब में उतराता मिला था। पिता इंदल ने आरोप लगाया था कि 24 अक्तूबर को फत्तेपुरवा चौराहे स्थित देसी शराब के ठेके पर पिंटू की मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद ठेके के सेल्समैन मोतीलालपुरवा गांव निवासी अंकित, कन्हईपुरवा गांव निवासी पम्मू और लवकुश ने पिंटू की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी थी।
परिजनों का आरोप था कि तीनों ने मिलकर पिंटू की हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों को सीओ महमूदाबाद ने समझाकर शांत कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें