फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बेकाबू होकर पलटी बिसवां जा रही रोडवेज बस, सात घायल

Fri, 20 Dec 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कमलापुर में अनियंत्रित होकर पलटी बस व मौके पर मौजूद लोग।    -संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। थाना क्षेत्र कमलापुर में बृहस्पतिवार को एक अनुबंधित रोडवेज बस अचानक पलट गई। बस में 36 यात्री सवार थे। इनमें से सात यात्रियों को चोट आई। सभी का सीएचसी कसमंडा में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


सिधौली-बिसवां मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को सिधौली से बिसवां की तरफ जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में बिसवां के देउरी निवासी सोनी (15), हरदोई के करनपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रीति (19), बिसवां के उलरा निवासी सफीकुन (17), बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के शिशुवा निवासी अखिलेश (21), बिसवां के सिराज (26), साहिबे आलम (19) और उमर (3) घायल हो गए।

सभी घायलों को सीएचसी कसमंडा ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सब घर चले गए। डाॅ. कामरान ने बताया कि सभी खतरे से बाहर थे। उपचार के बाद सब अपने घर चले गए।
विज्ञापन


बस पलटने की सूचना पर लगी भीड़ बस पलटने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने कुछ देर में यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें