फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोडवेज बस व एंबुलेंस में भिड़ंत, ईएमटी घायल

Fri, 04 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
घायल लखविंदर। - संवाद 
विज्ञापन
मिश्रिख। क्षेत्र में बरमी चौराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस और एंबुलेंस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



खीरी के कुटैना निवासी ईएमटी लखविंदर (28) एंबुलेंस से सीतापुर जिला अस्पताल एक मरीज लेकर गए थे। वह मरीज को छोड़कर मिश्रिख लौट रहे थे। एंबुलेंस शैलेंद्र सिंह (35) चला रहे थे। बरमी चौराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एंबुलेंस को ओवरटेक किया।

एंबुलेंस चालक शैलेंद्र सिंह के अनुसार ओवरटेक करने के बाद बस चालक ने अचानक एंबुलेंस के आगे ब्रेक लगा दिया। इससे चालक एंबुलेंस को नियंत्रित नहीं कर सका और वह बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


हादसे में एंबुलेंस में सवार ईएमटी लखविंदर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घायल को सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें