फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिस लाइन से नैपालापुर तक फोरलेन होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में पुलिस लाइन रेलवे क्रॉसिंग से नैपालापुर तक सड़क अब नए लुक में नजर आएगी। यह सड़क फोरलेन होगी। दो किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण करते हुए इस पर डिवाइडर बनाया जाएगा। इससे करीब 15 मोहल्लों की डेढ़ लाख आबादी को जाम से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने करीब 21 करोड़ 36 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से जल्द स्वीकृति के साथ बजट मिलने की उम्मीद है। शहर की सूरत संवारने को लेकर नगर विकास राज्यमंत्री, सदर विधायक राकेश राठौर गुरु का फोकस प्रमुख समस्याओं पर है। पुलिस लाइन के सामने वाली रेलवे क्रॉसिंग से लेकर नैपालापुर तक जाने वाली सड़क की हालत किसी से छिपी नहीं है।
बारिश के सीजन में यह सड़क तालाब बन जाती है। बड़े-बड़े गड्ढों में फंसकर आए दिन बाइक व साइकिल राहगीर गिरकर चोटिल होते हैं। बारिश में जलभराव से कई मर्तबा ई-रिक्शा तक पलट चुके है। सड़क की सूरत संवारने को लेकर नगर विकास राज्यमंत्री ने कवायद शुरू कर दी है। राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है। पुलिस लाइन के सामने स्थित रेलवे क्रॉसिंग से नैपालापुर चौराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क का चौड़ीकरण कराने के साथ इस पर डिवाइडर बनाया जाएगा। दो किलोमीटर की दूरी में इस कार्य के लिए 21 करोड़ 36 लाख 94 हजार रुपये का स्टीमेट बनाकर पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा है। नगर विकास राज्यमंत्री ने जल्द बजट स्वीकृति के लिए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखा है। राज्यमंत्री ने बताया कि यह सड़क फोरलेन बनने से कई मोहल्लों के नागरिकों का आवागमन सुलभ होगा। शासन से जल्द बजट मिलने की उम्मीद है।
इन मोहल्लों के लोगों को मिलेगी राहत
पुलिस लाइन कालोनी, गुुुरुनानक नगर कालोनी, पंचमपुरवा, रामकृष्णपुरी, ग्वालमंडी, सुभाष नगर, अंबिकापुरम, नैमिषपुरम, आदर्श नगर सेक्टर वन, आदर्श नगर सेक्टर टू, सुंदरनगर सेक्टर वन, सुंदरनगर सेक्टर टू, रमपुरवा, शीशमहल कालोनी सहित अन्य के लोगों का आवागमन सुगम होगा। सड़क चौड़ीकरण से इन मोहल्लों की लगभग डेढ़ लाख आबादी को राहत मिलेगी।
अगर शहर में डिवाइडर की बात की जाए तो वैदही वाटिका से कांशीराम कॉलोनी तक डिवाइडर बना हुआ है। बहुगुणा चौराहे से तरणताल स्टेडियम तक डिवाइडर है। लालबाग चौराहे से आंख अस्पताल तक डिवाइडर बना है। इन तीन मार्गों के अलावा अन्य किसी भी मार्ग पर डिवाइडर नहीं है। अब पुलिस लाइन की रेलवे क्रॉसिंग से नैपालापुर तक डिवाइडर बनने जा रहा है।
13 करोड़ से बदलेगी खैराबाद बाईपास की सूरत
जिले के खैराबाद में बाईपास बेहद जर्जर है। गड्ढायुक्त इस सड़क पर वाहनों का आवागमन दुश्वार है। अक्सर खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन खराब हो जाते हैं। छह किलोमीटर की लंबाई में 13 करोड़ की लागत से इस सड़क की सूरत बदली जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए स्टीमेट शासन को भेजा है।
जाम से मिलेगी निजात
शहर में पुलिस लाइन से नैपालापुर तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। डिवाइडर भी बनेगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। खैराबाद बाईपास वाली सड़क भी बनाई जाएगी। शासन से जल्द बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- राकेश राठौर गुरु, नगर विकास राज्यमंत्री
शासन भेजा गया स्टीमेट
शहर में पुलिस लाइन-नैपालापुर वाली सड़क दो किलोमीटर तक फोरलेन होगी। डिवाइडर भी बनाया जाएगा। 21 करोड़ 36 लाख का स्टीमट बनाकर शासन भेजा गया है।
- अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी सीडी वन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें