फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मासूम की हत्या के करीब 20 दिन बाद भी खुलासा न होने पर सोमवार को ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों के साथ मिलकर सीतापुर-बिसवां मार्ग पर कटरा चौराहे के पास जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर कई थानों की पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जाम न हटाने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया पर प्रदर्शनकारी नहीं हटे।
विज्ञापन


इसके बाद अफसरों ने घर वालों से बात की। उन्होंने एक सप्ताह में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। इस बीच डेढ़ घंटे तक जाम रहने से मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

मानपुर थाना क्षेत्र के हथिया गाजीपुर निवासी शोभित उर्फ तुषार सिंह (11) पुत्र राम प्रताप सिंह की बीते 14 मार्च को मानपुर में लाश बरामद हुई थी। छात्र घटना के समय अपने मामा अधिवक्ता राकेश सिंह के साथ बिसवां के शंकरगंज में रह कर पढ़ाई करता था। 13 मार्च की दोपहर वह बिसवां से ही लापता हो गया था। इसके बाद उसका शव मिला था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन अब तक घटना का खुलास नहीं हुआ। घटना के करीब 20 दिन बाद भी हत्यारों के न पकड़े जाने से परिवारीजन व ग्रामीणों में रोष था। सोमवार को मृतक के बाबा सेवानिवृत्त कानूनगो सुफल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतार आए।

इन लोगों ने सीतापुर-बिसवां मार्ग पर कटरा चौराहे के पास जाम लगा दिया। नौ बजे से करीब साढ़े दस बजे तक लोग जाम लगाए रहे। इससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
खबर पाकर एएसपी मनोज सोनकर, सीओ लहरपुर, तालगांव, बिसवां व खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिवारवालों से वार्ता की और एक सप्ताह का समय मांगा।

एक सप्ताह में हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन देकर पुलिस मृतक के परिवार वालों को मना पाई। इस बीच ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए पुलिस जवानों ने डंडा भी फटकारा। परिवार वाले भी पुलिस के समझाने पर मान गए। करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें