फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद से बेअसर रहा बाजार

Mon, 04 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाजार रही खुली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराफा बाजार को व्यापार मंडलों के समर्थन का ऐलान हवा-हवाई साबित हुआ। सोमवार को प्रस्तावित प्रदेश व्यापी बाजार बंद पूरी तरह फ्लॉप हो गया। सराफा के अलावा अन्य किसी व्यापारी ने अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं किए। हालांकि, एक दिन पहले व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों ने सराफा की हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया था। ऐसे में बाजार में रोजाना की तरह खरीद-बिक्री होती रही।
विज्ञापन


सके कारण जिले का कारोबार सामान्य रहा। एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारी पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। विगत रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के साथ तकरीबन सभी संगठनों ने सराफा व्यवसायियों को समर्थन देकर सोमवार को जिले भर में बाजार बंद का ऐलान किया था। पर सोमवार को विभिन्न व्यापार संगठनों के इस ऐलान की हवा निकल गई।

जाना की तरह सोमवार को भी सुबह व्यापारी दुकानों को गए और प्रतिष्ठानों के ताले खोलने के बाद काउंटरों पर बैठे। सराफा के अलावा अन्य किसी व्यापारी ने प्रतिष्ठान बंद नहीं किए। जिले के महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख, महोली, लहरपुर, बिसवां, कमलापुर इत्यादि किसी भी जगह बाजार बंद का कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन


जिले में कारोबार सामान्य ढंग से चलता रहा। बाजार बंद बेअसर रहने से सराफा कारोबारियों के आंदोलन पर विपरीत प्रभाव पड़ने के आसार हैं। सराफा व्यापारी भी नहीं दिखे सक्रिय
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में रोज प्रदर्शन करने वाले सराफा व्यापारी भी सोमवार को सक्रिय नहीं दिखे। जिला मुख्यालय पर सराफा कारोबारियों ने किसी तरह का कोई प्रदर्शन नहीं किया।

नगर में सराफा कारोबारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर बाजार चौराहे पर वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। सराफा व्यापारियों ने मांगों का ज्ञापन एसडीएम हरिश्चन्द्र यादव को सौंपा। सराफा की दुकानों के अलावा नगर में सभी प्रतिष्ठान रोज की तरह खुले रहे। यहां बाजार बंद बेअसर साबित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें