फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों का पुलिस पर हमला, दबोचे गए

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करते पुलिस कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही। चुनाव से पहले पुलिस खुद को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने में जुटी है। इसी सिलसिले में एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया।
विज्ञापन

स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन में सुबह दंगा नियंत्रण टीम के अलावा जिले के सभी थानों की दंगा नियंत्रण करने वाली पुलिस टीम को एकत्र किया गया। पुलिस अधिकारी व थानेदार भी मौजूद थे। दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान एक टीम दंगाइयों की भी बनाई गई थी। उसमें पुलिस कर्मी ही बिना वर्दी शामिल थे। दंगा नियंत्रण ड्रिल को बिल्कुल हूबहू दंगे की तरह किया गया। दंगाइयों की टीम ने पुलिस टीम पर हमला किया। बचाव में पुलिस ने भी अपना हुनर दिखाया। पहले दंगा नियंत्रण टीम ने रिहर्सल किया।
उसके बाद थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दंगा नियंत्रण में काम आने वाले हथियारों को भी चेक किया गया। उन्हें चला कर देखा गया। अफसरों ने भी इस ड्रिल में हिस्सा लिया। एएसपी एनपी सिंह, एएसपी डा. राजीव दीक्षित, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने भी स्वयं आंसू गैस दाग कर प्रैक्टिस की। दंगाइयों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन्हें पानी की बौछार छोड़ कर भगाने का भी रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दंगा नियंत्रण में काम आने वाले वाहनों व उपकरणों से प्रदर्शन कर उनको भी चेक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारियों के अलावा सभी थाना व कोतवाली प्रभारी, उनकी टीमों ने हिस्सा लिया। आखिर में एएसपी एनपी सिंह व डा. राजीव दीक्षित ने रिहर्सल में नजर आई कमियों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें