सिधौली (सीतापुर)। ई रिक्शा चालक मनोज पाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल, रामपुर मथुरा क्षेत्र निवासी पुनीत शर्मा व उनकी मां लक्ष्मी शर्मा शमलीपुर चौराहा बेनीपुर नैमिषारण्य दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
लौटते समय दोनों ई रिक्शे से सिधौली पहुंचे और उतर कर अपने गंतव्य को चले गए। इस दौरान सामान से भरा बैग ई रिक्शे में छूट गया। इसके बाद चालक मनोज पाल निवासी संतनगर कस्बा सिधौली ने ईमानदारी का परिचय देते हुए यह बैग यातायात निरीक्षक दक्षिणी मुन्नीलाल सिंह को सौंप दिया।