तंबौर (सीतापुर)। शारदा नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। देवपालपुर निवासी मोहन (27) रविवार दोपहर शारदा नदी में नहा रहा था।
इस बीच गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल पर मिली चप्पलों से उसकी शिनाख्त की है। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पीएसी बल और गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। देर शाम तक तलाश की जा रही थी।