फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छह लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की संशोधित सूची जारी

Sat, 06 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्व में डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई थी। इनका सत्यापन किया जा रहा था। ये सूची त्रुटिपूर्ण होने के कारण दोबारा संशोधित छह लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी की गई है। अब बीएलओ की ओर से इसी के अनुसार सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1588 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें वर्ष 2021 की मतदाता सूची के अनुसार 30,65,731 मतदाता हैं। तमाम मतदाता एक से अधिक ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं, इनका नाम एक ही ग्राम पंचायत में रहेगा। इसकी कवायद शुरू की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत व नगर निकाय की ओर से सभी तहसीलों को डुप्लीकेट मतदाताओं की संशोधित सूची उपलब्ध कराई गई है। इसे संबंधित ब्लॉकों के बीएलओ को भेजा गया है। वह इसी के अनुसार मतदाताओं को सत्यापन करेंगे।
इसके बाद उनके नाम को मतदाता सूची से हटाए जाने संबंधी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित मतदाता से उसका आधार प्राप्त किया जाएगा, जिससे सही जानकारी हो सके। उल्लेखनीय है कि पूर्व में 22.61 लाख डुप्लीकेट मतदाता बताए गए थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वीएल भार्गव ने बताया कि 6 लाख 8 हजार 336 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की ब्लॉकवार सूची बनाकर तहसीलों को भेजी गई है। इसी के अनुसार बीएलओ को संबंधित मतदाताओं का सत्यापन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें