फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कार्यों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं

Wed, 02 Sep 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व कार्यों की बुधवार को समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाफ मीटिंग में अफसरों से कार्यों की समीक्षा कर प्रगति जानी।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य करें और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित भी करें।

इस कार्य में शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा में विभागवार वसूली कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोकवाणी, तहसील दिवस समेत जनमिलन आदि कार्यक्रमों की समीक्षा कर प्रगति जानी गई। बिंदुवार समीक्षा करने के बाद एडीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


इसे लेकर तहसील दिवस, लोकवाणी व जनमिलन आयोजित किए जाते हैं। इनमें आने वाले प्रार्थनापत्रों का अभियान चलाकर निस्तारण करें। इस कार्य में राजस्व व पुलिस के अफसरो का समन्वय जरूरी है।

उन्होंने कहा राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। उनका समय पर निस्तारण कर कंप्यूटर में फीड कराया जाए। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

एडीएम  ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना, ई डिस्ट्रिक्ट व एसएसडीजी की भी समीक्षा की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बीएन यादव, एसडीएम सर्वेश गुप्ता, मनोज पाण्डे, सुरेश सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें