जिला कारागार में बंदियों व कैदियों की सुविधा के लिए अस्सी नए प्रसाधन कक्ष बनेंगे। इनके निर्माण पर 98.40 लाख रुपये खर्च होगा।
प्रसाधन कक्ष निर्माण के प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद शासन ने पहली किस्त 19.68 लाख रुपये रिलीज कर दिए हैं। इस पर विभाग ने प्रसाधन कक्ष के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
सीतापुर जनपद के कारागार में तकरीबन दो हजार बंदी व कैदी बंद हैं। इन्हें सुविधाएं देने के लिए कारागार प्रशासन ने नए प्रसाधन कक्षों का निर्माण कराने फैसला लिया।
बाद में इसे मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर शासन ने दस ब्लॉक में प्रसाधन निर्माण को हरी झंडी दे दी है। प्रत्येक ब्लॉक में आठ प्रसाधन का निर्माण कराया जाएगा।
जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि कारागार में प्रसाधन निर्माण के भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई। शासन स्तर से बजट की पहली किस्त की राशि भी जारी हो गई है।