फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य धारा से जुड़ेगा रेउसा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। रेउसा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। क्षेत्र में जनहित के अनेक प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। इसके साथ ही बाढ़ परियोजनाओं के कार्यों को और अधिक गतिशील कराया जाएगा। उनकी गुणवत्ता भी परखी जाएगी। ये बातें जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शनिवार को विधायक ज्ञान तिवारी के साथ रेउसा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सबसे पहले रेउसा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को देखा। विधायक ज्ञान तिवारी ने डीएम को बताया कि विद्यालय की काफी भूमि जलमग्न है। पुराने कई सरकारी भवन जर्जर हैं जिन्हें ध्वस्त कर खाली भूमि पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना की जाय। इसके साथ ही कायाकल्प योजना व बेसिक शिक्षा विभाग के 14 सूत्री कार्यक्रम यहां लागू किया जाए।
विधायक ने डीएम को बताया कि रेउसा व बम्हनावा ग्रामसभा में पर्याप्त भूमि मौजूद है। वहां विकास को लेकर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। डीएम ने सभी विषयों को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। रेउसा में निरीक्षण के बाद डीएम ने विधायक के साथ काशीपुर, मल्लापुर, खमरिया शेखुपुर में किए गए बाढ़ राहत कार्यों को देखा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा सहित जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सीएचसी रेउसा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक, चीफ फॉर्मोसिस्ट व आरबीएसके की पूरी टीम अस्पताल से नदारद मिली जबकि इन सभी लोगों के हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्ट्रर पर मौजूद थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उपस्थिति रजिस्ट्रर की फोटो खींचकर चले गए। निरीक्षण के समय महज 10 कर्मचारी उपस्थित मिले। अब इन अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें