फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों के पालन बचाई जा सकती है अनमोल जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। यातायात नियमों के पालन से अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है। सावधानी और सतर्कता ही हादसे रोकने का उपाय है। यह बातें बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव ने कहीं। वे शनिवार को बच्चू लाल रामदुलारी महाविद्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर हुई गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम साथी मिशन फार ह्यूमन एंड डेवलपमेंट संस्था के तत्वावधान से किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ उदित नारायण पांडेय ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चौपहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट की उपयोगिता बताई। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। जिसमें हिस्सा लेने वाले बच्चों को परिवहन विभाग की तरफ से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी के बाद कस्बे में बाइक रैली भी निकाली गई। जिसे विधायक महेंद्र सिंह यादव व एआरटीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें