फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रेउसा व बेहटा सीएचसी अधीक्षक की खराब मिली प्रगति

Fri, 26 Jul 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। जिसमें खराब प्रदर्शन करने पर रेउसा व बेहटा सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन


डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों में खराब प्रदर्शन पर बेहटा व रेउसा के प्रभारी चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्रों के अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जाए। गोल्डन कार्ड के कम आवेदन पर प्रभारी चिकित्साधिकारी पिसावां एवं मिश्रिख को सुधार के निर्देश दिए। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक जांच कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें