फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल स्टोर पर मिली प्रतिबंधित दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा/संदना। गोंदलामऊ विकासखंड में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप पर कार्रवाई की। दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। ये बिना लाइसेंस व फॉर्मासिस्ट के चल रहे थे। इन पर प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। झोलाछाप मेडिकल स्टोर पर ही इलाज करते मिले।
विज्ञापन

दवाओं का स्टॉक टीम ने जब्त करते हुए मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप है। गोंदलामऊ विकासखंड में इस समय संक्रामक रोगों का प्रकोप चल रहा है। गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी प्रमेंद्र सिंह व सुधीर पांडेय ने पैरवा स्थित मौर्या मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
वहां पर कई प्रतिबंधित दवाएं मिली। ये दवाएं चिकित्सक के ही लिखने से मिलती है। जब दुकानदार से लाइसेंस मांगा तो वह 2015 में ही समाप्त हो गया था। छापामारी के दौरान छह से अधिक मरीज ग्लूकोज चढ़वा रहे थे। इसके बाद टीम ने कल्ली चौराहा स्थित न्यू यादव मेडिसन स्टोर पर छापा मारा। यहां पर भी प्रतिबंधित दवाएं मिली।
विज्ञापन

बरामदे में मरीजों का इलाज हो रहा था। जब टीम ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सकें। इस पर मेडिकल स्टोर को बंद कराते हुए 72 घंटे के अंदर कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। इस कार्रवाई से पूरे संदना व कल्ली इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकतर दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
खुले में रखकर बेच रहे इंजेक्शन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि इन मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित और अनाधिकृत दवाओं की बिक्री करते हुए पकड़ा गया है। कई दवाओं को डॉक्टरों द्वारा नहीं लिखा जा रहा है पर इनकी यहां पर बिक्री हो रही थी। मरीजों का गलत तरीके से इलाज किया जा रहा था।
इन मेडिकल स्टोरों पर डायजी पॉम इंजेक्शन मिला। यह नींद के लिए दिया जाता है। डेक्सो इंजेक्शन मिला है, यह कमजोरी होने पर दिया जाता है। यह बिना किसी चिकित्सक के सलाह के नहीं दिया जा सकता है। टिटनेस के इंजेक्शन फ्रिज में रखने चाहिए लेकिन यह अधिक तापमान पर खुले में रखकर बेचे जा रहे थे।
मेडिकल स्टोर की आड़ में देख रहे मरीज
पैरवा व कल्ली चौराहे के जिन मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की गई है, ये लोग मेडिकल स्टोर की आड़ में अपना क्लीनिक चला रहे थे। यहां पर कोई चिकित्सक नहीं बैठता था बल्कि खुद झोलाछाप इलाज करते थे। यह लोग मरीजों को भर्ती तक कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें