तम्बौर (सीतापुर)। चंदीभानपुर गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक ने बच्चे को बाल कटाने के लिए पैसे देकर घर भेज दिया। इससे नाराज पिता ने स्कूल जाकर शिक्षक को लाठी से पीट दिया। उसने स्कूल में दस्तावेज भी फाड़ दिए। पिटाई से शिक्षक बेहोश हो गया। उसे सीएचसी तंबौर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।
तंबौर इलाके के चंदीभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में गुरुवार सुबह गांव के दीपक उर्फ गुड्डू का सात वर्षीय बेटा पढ़ने गया था। छात्र के सिर के बाल बड़े होने पर प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने बच्चे को तीस रुपये देकर उसको बाल कटवाने के लिए घर भेज दिया। इससे नाराज पिता लाठी डंडा लेकर स्कूल पहुंचकर गया। वहां अध्यापक को पीटने लगा।
अध्यापक को पीटे जाने से विद्यालय के अन्य स्टाफ के लोग बचाने दौड़े पड़े। शिक्षक के सीने में चोट आने से विद्यालय में बेहोश होकर गिर गए। विद्यालय के स्टाफ ने आननफानन में उसे तम्बौर सीएचसी केन्द्र में भर्ती कराया। युवक ने मेज पर रखे उपस्थित पंजिका को फाड़ दिया और भाग गया।
सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ लिया है। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया।