फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुनरीक्षण के लिए 3820 बूथों पर बीएलओ को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 19 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां की गई हैं। इसके तहत 3820 बूथों पर बीएलओ को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 2391 पदाभिहीत अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन


पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, अपात्र नामों को हटवाने और दर्ज विवरण में संशोधन कराने के लिए मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की तैनाती होने से मतदाताओं को अपने ही मतदान स्थल पर आवेदन जमा करने की सुविधा मिल सकेगी। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराना है। इसके लिए बीएलओ के साथ पदाभिहीत अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे आवेदन प्राप्त करने और पुनरीक्षण संबंधी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके। अधिकारियों की तैनाती से मतदाताओं को अपने आवेदन जमा करने में सहूलियत मिलेगी और सूची को त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।
कुल 27.83 लाख मतदाता, महोली विधानसभा में सबसे ज्यादा
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। 17 नवंबर को प्रकाशित सूची के अनुसार जिले में कुल 27,83,612 मतदाता हैं। इनमें 15,26,590 पुरुष, 12,56,937 महिला और 85 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। डीएम प्रथमेश कुमार की ओर से सभी राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है। विधानसभावार आंकड़ों में महोली पहले स्थान पर है। यहां कुल 3,34,959 मतदाता हैं। दूसरे स्थान पर सीतापुर विधानसभा है, जहां 3,14,507 मतदाता दर्ज हैं। लहरपुर में 3,15,254 और सिधौली में 3,21,618 मतदाता हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में हरगांव में 2,93,007, बिसवां में 3,05,458, सेवता में 3,00,659, महमूदाबाद में 2,90,748 और मिश्रिख में 3,07,402 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें