फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महमूदाबाद चौराहे पर पानी पाइप लाइन की मरम्मत शुरू

Thu, 21 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। एनएचएआई की कार्यदायी संस्था की लापरवाही से कस्बे के महमूदाबाद चौराहे पर टूटी पाइप लाइन से करीब छह माह से हो रहे जल रिसाव को नगर पंचायत द्वारा ठीक कराने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत द्वारा जेसीबी से पाइप लाइन की खोदाई का कार्य शुरू किया गया। इससे प्रेमनगर दक्षिणी के दो सैकड़ा घरों की जलापूर्ति बंद हो गई। प्रेमनगर दक्षिणी के नागरिक इससे परेशान हैं। प्रेमनगर दक्षिणी निवासी कल्लू कौशल ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति का सभी नागरिक शुल्क देते हैं इसलिए इसे बाधित करने से पूर्व कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी, जिससे लोगाें को परेशानी न होती। प्रेमनगर दक्षिणी निवासी पिंकू बाजपेई ने बताया कि इसका जल्द निदान किया जाना चाहिए क्योंकि गर्मी में जल सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। बिन्नू, धर्मेंद्र, शुभम मिश्र, अनूप कौशल, सुनील कौशल, सुशील कौशल ने जलापूर्ति जल्द शुरू किए जाने की मांग की। इस संबंध में प्रेमनगर दक्षिणी सभासद आबिदा खातून ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई नई टंकी से वार्ड में जलापूर्ति की जाएगी। जर्जर पाइप को 2-3 दिन में ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें