फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अंग्रेजों के जमाने की बनी पुलिस चौकी का जीर्णाेद्धार

Thu, 02 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। थाना क्षेत्र के हटौरा में 30 वर्षों से बंद पड़ी पुलिस चौकी का जीर्णोद्धार शुरू हो गया है। एसपी चक्रेश मिश्र के मुताबिक, हटौरा पुलिस चौकी के दोबारा आबाद होने से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि खैराबाद क्षेत्र ब्रिटिश काल में काफी अहम माना जाता था। हटौरा पुलिस चौकी अंग्रेजों ने बनाई थी। 1995 तक यहां काम होता रहा, मगर मरम्मत के अभाव में भवन जीर्णशीर्ण होता गया, जिसके कारण इसे बंद कर दिया गया।

इसके बाद लोगों ने यहां अतिक्रमण कर लिया। वर्ष 2018 में तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने चौकी को अतिक्रमण मुक्त कराकर बैरिकेडिंग करा दी थी। वर्तमान थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने हटौरा पुलिस चौकी के जीर्णाेद्धार का प्रस्ताव एसपी को भेजा था।
विज्ञापन

इसके पास होते ही चौकी का जीर्णाेद्धार शुरू करवा दिया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द पुलिस चौकी का लोकार्पण होगा। इसमें एक दरोगा, एक दीवान, पांच सिपाही व दो महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें