इस वर्ष जिले के मछरेहटा क्षेत्र के निवासी पुलिस आरक्षी के लखनऊ जीआरपी ड्यूटी के दौरान हुई शहादत को लेकर शहीद आरक्षी की पत्नी को नगद पुरस्कार व शाल भेंट कर पुरस्कृत किया।
11वीं वाहिनी पीएसी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर बतौर मुख्य अतिथि एटीसी के एडीजी विजय कुमार ने पूरे देश में एक साल के भीतर शहीद हुए 434 पुलिस जनों के नाम पढ़कर उपस्थित पुलिस, पीएसी अफसरों व कर्मचारियों को सुनाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में 11वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सतेंद्र कुमार, 27वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट वजीह अहमद, राज्य पुलिस मोटर वाहन अधिकारी आलोक श्रीवास्तव सहित तीनों पीएसी वाहिनीयों के अफसर व कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन के शहीद स्मारक स्थल पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह, एएसपी सुभाष चंद गंगवार, सीओ सिटी राहुल मिठास सहित तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने मछरेहटा थाना क्षेत्र के हरिपालपुर गांव निवासी शहीद पुलिस आरक्षी अवनीश शुक्ला की पत्नी पूनम शुक्ला को नकद पुरस्कार व शाल भेंट कर सम्मानित किया।
साथ ही एसपी ने परिवार को और मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पुलिस अफसरों व जवानों ने शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।