फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख का माल चोरी

Wed, 21 Oct 2015 10:21 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हलीमनगर गांव निवासी अजीज ने बताया कि रात को चोर बांस के सहारे घर की छत पर चढ़ गए। जिसकेे बाद कमरे से 20 हजार रुपये, जेवर, बर्तन व कपड़े समेत लगभग तीन लाख रुपये का माल ले उड़े।
विज्ञापन


इसके अलावा तरसेउरा निवासी शुऐब खां ने बताया कि गांव में ही उसने चक्की लगा रखी है। रात को चोरों ने उसके कारखाने से बोरे, कांटा, बांट सहित लगभग 50 हजार रुपये का माल पार कर दिया। सुबह उसे घटना की जानकारी हुई। इसके अलावा चोरों ने हलीमनगर के ही युनुस व उसके भाई युसुफ के घर में नकब लगा दी, लेकिन माल पार करने में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


घटनाओं को लेकर सुबह पुलिस को सूचना दी गई। एसओ मनोज यादव का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें