फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 27 से शुरू होगा रेमेडियल मिशन

Sat, 24 Jan 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को निपुण भारत के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त करने व बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीतापुर में यूट्यूब लाइव के माध्यम से रेमेडियल मिशन आरंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर व बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बैठक में शिक्षकों को रेमेडियल शिक्षण के उद्देश्य व कार्य योजना पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा यदि हम अपने बच्चों को समय रहते बुनियादी दक्षताएं प्राप्त करने में सहयोग नहीं करेंगे, तो वे आने वाली कक्षाओं के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाएंगे। मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 और 2 के बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत बनाया जाएगा।
मिशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शैक्षिक सत्र के अंत तक कम से कम 80% बच्चे अपनी कक्षा-स्तरीय दक्षताओं को प्राप्त करें। इस रेमेडियल मिशन के अंतर्गत बेसलाइन, मिडलाइन व एंडलाइन आंकलन के माध्यम से शिक्षा में पीछे रह जाने वाले बच्चों की पहचान की जाएगी। शिक्षकों को इस प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए दैनिक चेकलिस्ट, दक्षता ट्रैकर व वर्कशीट्स उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि शिक्षण अधिक केंद्रित और प्रभावी हो सके।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि निपुण प्लस ऐप पर 100% आंकलन सुनिश्चित किया जाए। जिससे बच्चों की प्रगति का नियमित और सटीक मूल्यांकन संभव हो सके। उन्होंने रेमेडियल कार्यक्रम को मिशन मोड में लागू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें