फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महोली को 40 रनों से हराकर लखीमपुर ने हासिल की जीत

Sat, 24 Jan 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कृषक इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे स्वर्गीय कौशल किशोर त्रिवेदी व स्वर्गीय समीर मिश्रा टीटू स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को स्टेडियम ब्वायज लखीमपुर व टीआरएम वॉरियर्स महोली में मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

लखीमपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज वीर सिंह ने 52 गेंदों में 7 चौके व 7 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 90 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज श्याम मोहन ने 10 गेंदों में 2 चौके व 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महोली की टीम 19वें ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें बल्लेबाज नईम ने 27 गेंदों में 8 चौके व 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 54 रन बनाएं।
बल्लेबाज दीपांशू ने 24 गेंदों में 4 चौके व 5 छक्कों की मदद से 53 रन बनाएं। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक मझिले सिंह ने बताया कि सोमवार को महोली व शामली के मध्य दोपहर 12 बजे से मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें