फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धूप से राहत, सर्द हवा बनी मुसीबत

Wed, 21 Jan 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से खिली चटख धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। मौसम भी सामान्य बना रहा। हालांकि, तेज पछुआ हवा के चलते धूप से हटते ही सिहरन का अहसास होने लगता। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह के अंत में फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम में बदलाव का असर शुक्रवार से ही दिखने लगेगा। बादल छाए रहने से धूप-छांव बनी रहेगी।
विज्ञापन


रविवार की रात मौसम की बिगड़ी चाल ने परेशान किया था। कई इलाकों में बारिश और सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। मौसम साफ होने पर सोमवार को खिली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई थी। मंगलवार की सुबह से चटख धूप खिली। इससे लोगों को सर्दी महसूस नहीं हुई, लेकिन आठ किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवाएं मुसीबत बनी रहीं।

धूप में खड़े होने पर राहत मिलती पर हटते ही सर्द हवा सिहरन का अहसास कराने लगती। सूरज ढलने पर ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम पारा एक डिग्री नीचे खिसका जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़ा। सप्ताह के आखिर में मौसम में बदलाव होने से बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव बनी रहेगी। बारिश के आसार भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें