फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्द हवाओं के बीच धूप से मिली राहत

Wed, 14 Jan 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
झूला झूलते बच्चे।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले भर में सर्दी का सितम जारी है। धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के सामने पस्त हो गई। मंगलवार को सर्द हवाओं के जोर पकड़ने से न्यूनतम पारा एक डिग्री घट गया। करीब 12 किमी प्रति घंटे की गति से चलीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन का अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर का असर अभी बना रहेगा।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गलन व शीतलहर के बीच हुई। करीब 8:30 बजे धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। बच्चे धूप में खेलने लगे तो महिलाएं व बुजुर्ग घर की छत, आंगन व लॉन में धूप सेंकते नजर आए। इसके अलावा शहर के बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई।

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री नीचे खिसक गया। इससे छांव में जाने पर ठिठुरन का अहसास होने लगता। सूरज ढलने पर एक बार फिर गलन बढ़ने लगी। इससे लोगों की कंपकंपी छूटी तो वह हीटर व अलाव के पास बैठ गए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिन में धूप से भले ही थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन सुबह-शाम व रात में जाड़े का कहर बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें