संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में के पास शनिवार को गन्ने के एक खेत में एक बारहसिंघा मृत मिला। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदना इलाके के जगदीशपुर गांव के पास शिवशंकर के गन्ने के खेत में ग्रामीणों को बारहसिंघा का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर मिश्रिख वन रेंजर लईक अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के खेतों में कांबिंग की। रेंजर ने बताया कि बारहसिंघा का शव कई दिन पहले का लगता है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।